वीर संघ के निर्विरोध निर्वाचित अध्यक्ष श्री प्रकाश चंद जी मेहता का साधुमार्गी जैन संघ द्वारा किया गया स्वागत व बहुमान।

ब्यावर - वीर संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों ने श्री प्रकाश चंद जी मेहता को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गये इस उपलक्ष मे वीर संघ के अध्यक्ष श्री प्रकाशचंद जी मेहता व मंत्री श्री पदम चंद जी बंब का स्वागत मेहता फाइनेंस पर साधुमार्गी संघ ब्यावर के पदाधिकारियों द्वारा किया गया।

   साधुमार्गी जैन संघ के अध्यक्ष गोतमचंद चौधरी ने साल माला पहनाकर बहुमान किया व वही मंत्री पदमचंद जी बंब का स्वागत महामंत्री धर्मीचंद औस्तवाल व कौषाध्यक्ष निहालचंद जी कोठारी ने साल माला पहनाकर बहुमान किया और स्वागत करने वाले मे मंत्री कैलाश खीचा, सहमंत्री नोरत मल बाबेल, सदस्य उतमचंद चौधरी,अभिषेक नाहटा ने माला पहनाकर स्वागत किया गया।

   इस अवसर पर अध्यक्ष गौतमचंद चौधरी ने कहा सकल जैन समाज की सवंत्सरी पर्व एक हो हमारे आचार्य नानेश व रामेश की यही इच्छा है सभी जैन समाज मे सवंत्सरी का एक पर्व हो हम उस दिन मनाने को तैयार है साथ ही वीर संघ के अध्यक्ष मंत्री को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी।

महामंत्री धर्मीचंद औस्तवाल ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी आगामी दो साल के कार्यक्रम सफल हो यही कामना करी।

  वीर संघ के मंत्री पदमचंद बंब ने साधुमार्गी जैन संघ ब्यावर के आये सभी पदाधिकारियों को यहा पधारने पर हार्दिक धन्यवाद आभार व्यक्त किया।

संघ प्रवक्ता - नोरतमल बाबेल, साधुमार्गी जैन संघ, ब्यावर।

← Back to Home